Friday, 4 June 2010

उसका / मेरा चाँद

एक नौनिहाल माँ का
एक खिड़की से झाँक रहा था
साथ थाल में पड़ी थी रोटी 
चाँद अस्मां का मांग रहा था
माँ ले कर एक कौर रोटी का
उसकी मिन्नत करती थी
लाके देंगे पापा शाम को
उससे वादा करती थी
पास खड़ा एक मासूम सा बच्चा 
उसको जाने कब से निहार रहा था.
हैरान था उनकी बातों पर वो
बालक जाने क्या मांग रहा था.
उसकी माँ तो रोज़ रात को
जब काम से आया करती है
इस थाली में ही छोटा सा
चाँद दिखाया करती है



51 comments:

  1. बहुत खूबसूरती से अमीर और गरीब बच्चे के मनोविज्ञान को दर्शाया है....

    उसकी माँ तो रोज़ रात को
    जब काम से आया करती है
    इस थाली में ही छोटा सा
    चाँद दिखाया करती है

    इन पंक्तियों को पढ़ कर वाह के साथ एक आह भी निकल गयी...खूबसूरत प्रस्तुति...

    ReplyDelete
  2. उसकी माँ तो रोज़ रात को
    जब काम से आया करती है
    इस थाली में ही छोटा सा
    चाँद दिखाया करती है
    बहुत सुन्दर और मार्मिक भी

    ReplyDelete
  3. शब्दों का बंधन बखुबी किया है आपने।
    थाली में चांद गरीबी देखा ही करती है।

    आभार शिखा जी

    ReplyDelete
  4. रोटी और चांद...
    सही बात है एक गरीब के बच्चे के लिए रोटी को पा लेने का मतलब शायद चांद को पा लेना ही है।
    आपने शानदार लिखा है।
    रचना बताती है कि आप दूसरों के जीवन का भी ख्याल रखना जानती है। दूसरों की सुख-सुविधा और दुख के बारे में लिखना ही शायद सच्ची रचनाशीलता है। अपने सुख के लिए लिखने वाले मुझे हर रोज ब्लाग में नजर आते ही हैं।
    आपको बधाई।
    अरे हां... एक गीत भी याद आ रहा है-
    किसी की मुस्कुराहटों पर हो निसार
    किसी का दर्द मिल सकें तो ले उधार
    किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार
    जीना इसी का नाम है.

    ReplyDelete
  5. Kaisi vidambana hai yah!

    ReplyDelete
  6. Oh ye aapki kavita thi keya, dil ko khu lene wali hai yeh, even i voated it invisibly.

    ReplyDelete
  7. चाँद और रोटी - बहुत कुछ कह गयीं आप शिखा जी। वाह - संवेदित कर गयी ये रचना।

    मुझे लगता है कि टंकण के चलते पहली ही पंक्ति में नौनिहाल, नौ निहाल लिखा गया है। हो सके तो उचित सुधार कर दें। उम्मीद है अन्यथा नहीं लेंगी।

    सादर
    श्यामल सुमन
    09955373288
    www.manoramsuman.blogspot.com

    ReplyDelete
  8. @Sant sharma !जी यह मेरी ही कविता थी १ वोट से रह गई .2nd आई है :)

    ReplyDelete
  9. उसकी माँ तो रोज़ रात को
    जब काम से आया करती है
    इस थाली में ही छोटा सा
    चाँद दिखाया करती है
    बहुत ही भावपूर्ण रचना....समाज की विसंगतियों को उकेरती हुई...एक शेर भी कुछ ऐसा ही था, शब्द याद नहीं आ रहें...भाव याद हैं..."जिसमे अमावस के दिन एक दुखिया माँ से उसकी बेटी पूछती है...मेरी रोटी कहाँ गयी??"...आखिर बड़े शायर लोग एक जैसा ही सोचते हैं.

    ReplyDelete
  10. अद्भुत-मार्मिक-यथार्थ..."

    ReplyDelete
  11. Bahut sundar..
    aasmaan ka chaand aur thaali ka chand...!!

    ReplyDelete
  12. Achha sochti hain aap............
    par kya sahi mein aisa hai ya phir tareef or inaam pane ki ichha rahti hai......main chahunga ki meri soch galat ho aur aap sahi .
    Aisay hi achha sochein aur jiwan mein utaarein.
    bahut santusht rahiye.

    ReplyDelete
  13. " संजय जी ! मैं न तो कोई स्थापित लेखिका हूँ न कोई महान इंसान ..बस कुछ भावनाएं हैं जिन्हें शब्द रूप दे देती हूँ ..अब उसपर कोई इनाम दे दे तो इनकार भी नहीं आखिर ये भी होस्लाफ्जाई का एक माध्यम ही है .
    बहुत शुक्रिया आपकी प्रतिक्रिया का..

    ReplyDelete
  14. वाह बहुत भाव पुर्ण मार्मिक कविता,
    धन्यवाद

    ReplyDelete
  15. waah ek maarmik nadi baha di aapne thaali se aasmaan tak...bahut sundar...shikha ji maan gaye aapko...waise ek rachna maine bhi likhi thi...ae chanda tu mere bada kaam aaya....kabhi padhiyega....abhaar is sundar rachna ke liye...

    ReplyDelete
  16. chand aur roti, KAFI purana sambandh he
    garibi aur amiri ka anutha sambandh

    achchi prastuti

    ReplyDelete
  17. ज्यादा तो नही जानता हूं कविता के बारे में लेकिन इतना ही कहूंगा कि अगर किसी भूखे बच्चे को रोटी मिल जाए तो वो उसके लिए पूर्णिमा के चांद से भी सुंदर होती है ...काश कि हम इन चीजों में वो खुशियां ढूंढ लेते जो ये बच्चे ढूंढ लेते है बच्चे होकर भी हमसे बडे है ...और उसका एहसास करने वाले भी कम नही ...कम से मरती हुई दुनिया में अभी सेवदनशीलता तो बची है ..

    ReplyDelete
  18. हर किसी को कुछ न कुछ चाहिए "एक वस्तु जो एक के लिए सहज है वही दुसरे के लिए दुर्लभ "
    बहुत बढ़िया

    ReplyDelete
  19. देखा.. अब ऐसे ही थोड़े ना किसी रचना पर पुरस्कार मिल जाता है.. पढ़कर लगा कि सच में संवेदना को कुरेदने का काम करती है ये कविता..

    ReplyDelete
  20. बेहद संवेदनशील रचना.. दिल तक उतर गई..सच में.. साधुवाद इस रचना के लिए !! आभार !

    ReplyDelete
  21. बढिया रचना।

    ReplyDelete
  22. रोटी और चाँद ,याद आये मुक्तिबोध!

    ReplyDelete
  23. बहुत मार्मिक चित्रण के साथ दिल को छू लेने वाली संवेदनशील कविता....

    (यह कमेन्ट लिखते वक़्त मैं सोच रहा हूँ कि....'बेटा ....तू अब बहुत मार खाने वाला है....")

    ReplyDelete
  24. संवेनशील रचना ...किसी का चाँद आसमां में है तो किसी का चाँद थाली में ...एक का पेट भरा है दूसरे का खाली है ...कैसी विडम्बना है यह अनंतकाल से ।

    ReplyDelete
  25. Hi..

    Alag alag duniya hai sabki..
    Jeevan ke apne hain rang..
    Jitni hai samarthya kisi ki..
    Bahlane ka vaisa dhang..

    Kavita bahut hi sundar ahsaas liye hai jiski rachna ke liye aap badhai ki patr hain..

    DEEPAK..

    ReplyDelete
  26. बहुत सुन्दर और मार्मिक

    ReplyDelete
  27. कितना जुदा है ना
    उसका चाँद
    इसका चाँद ...
    बच्चे की मनोव्यथा को अच्छी तरह अभिव्यक्त किया ..!!

    ReplyDelete
  28. चाँद को हर सख्स एक अलग ही उपमा देता है.. आज आपका लिखा पढ़कर गुलज़ार साहब की लिखी त्रिवेणी याद आयी..
    मां ने जिस चांद सी दुल्हन की दुआ दी थी मुझे
    आज की रात वह फ़ुटपाथ से देखा मैंने

    रात भर रोटी नज़र आया है वो चांद मुझे

    ReplyDelete
  29. मैं क्या कहूँ शिखा जी..
    बहुत बहुत ज्यादा पसंद आई ये कविता..बहुत ज्यादा...दिल खुश हो गया :)

    ReplyDelete
  30. थी मेरे भी घर जब कली एक आई...
    दी खुशियों की हल्की सी लौ तब दिखाई...
    मगर दर्द की तब चली तेज आँधी...
    वो रोटी बिलखकर जो उसने थी माँगी...

    तो थाली मे पानी से तुझको दिखाया...
    ऐ चंदा! तू मेरे बड़ा काम आया…

    ReplyDelete
  31. maa ne ik chand si dulhan ki dua di thi

    aaj ki raat jo footpath se dekha maine
    raat bhar roti nazar aaya hai chaand mujhe

    -gulzar


    behad achhi nazm aap ki didi.... :) ek bachha ek mazdoor ..lekin chand aur roti..:(

    ReplyDelete
  32. क्या ब्लोग्वानी ऐसे ब्लोगों को रख कर खुश होता है या यह उसकी मजबूरी है
    देख लीजिये खुद ही ब्लोग्वानी को जहां मां बहन की हद दर्जे की अश्लील गालियाँ खुले आम दिखाई जाती हैं आगे पढ़ें और देखें

    ReplyDelete
  33. shikha ji aapki kavita bahut acchhi lagi...aur hamare ek sahitykaar Aachary Raam Chandr Shukl ji kahte hain ki kavita vahi mani jati hai jo aam jan jivan par aur samaj ki soch par likhi jati hai. yahi jhalak apki kavita me mili. aabhar.

    ReplyDelete
  34. आईये जानें .... मैं कौन हूं!

    आचार्य जी

    ReplyDelete
  35. सबके लिए चाँद के अलग अलग मायने हैं, पर सभी के लिए चाँद खुश्नुमा ही होता है। सुन्दर रचना।
    --------
    रूपसियों सजना संवरना छोड़ दो?
    मंत्रो के द्वारा क्या-क्या चीज़ नहीं पैदा की जा सकती?

    ReplyDelete
  36. शिखा दीदी,
    कमाल की रचना मन को अन्दर तक छू गयी
    भावनाओं को बखूबी शब्दों में डाला है आपने.
    यही सोंच रहा हूँ कैसे ख़याल आ रहें होंगे जब आप ये रचना गढ़ रहीं होंगी ...उम्दा काम

    ReplyDelete
  37. भौतिकवाद के परिणाम और भी भयानक हो सकते हैं।

    ReplyDelete
  38. कल से जो शेर याद करने की कोशिश कर रही थी...अब जाकर याद आया सोचा..लिख ही दूँ...
    अमावस का मतलब बिटिया को, दुखिया माँ ने , ये समझाया
    भूख की मारी रात अभागन,आज चाँद निगल गयी है.

    ReplyDelete
  39. बहुत भावपूर्ण!!

    ReplyDelete
  40. बहुत प्यारी कविता है.

    ReplyDelete
  41. bahut khub



    फिर से प्रशंसनीय रचना - बधाई

    ReplyDelete
  42. उसकी माँ तो रोज़ रात को
    जब काम से आया करती है
    इस थाली में ही छोटा सा
    चाँद दिखाया करती है ..

    कहीं एक शेर पढ़ा था ...

    एक भूखे की कला का रूप तो देखो
    चाँद में भी उसने रोटी तलाशी है ...

    बहुत ही लाजवाब रचना है आपकी ....

    ReplyDelete
  43. बड़ी खूबसूरती से अंतर दर्शाया है.बहुत सुंदर. आभार.

    ReplyDelete
  44. गुमशुदा कविता की तलाश
    खो गई है
    मेरी कविता
    पिछले दो दशको से.
    वह देखने में, जनपक्षीय है
    कंटीला चेहरा है उसका
    जो चुभता है,
    शोषको को.
    गठीला बदन,
    हैसियत रखता है
    प्रतिरोध की.
    उसका रंग लाल है
    वह गई थी मांगने हक़,
    गरीबों का.
    फिर वापस नहीं लौटी,
    आज तक.
    मुझे शक है प्रकाशकों के ऊपर,
    शायद,
    हत्या करवाया गया है
    सुपारी देकर.
    या फिर पूंजीपतियो द्वारा
    सामूहिक वलात्कार कर,
    झोक दी गई है
    लोहा गलाने की
    भट्ठी में.
    कहाँ-कहाँ नहीं ढूंढा उसे
    शहर में....
    गावों में...
    खेतों में..
    और वादिओं में.....
    ऐसा लगता है मुझे
    मिटा दिया गया है,
    उसका बजूद
    समाज के ठीकेदारों द्वारा
    अपने हित में.
    फिर भी विश्वास है
    लौटेगी एक दिन
    मेरी खोई हुई
    कविता.
    क्योंकि नहीं मिला है
    हक़.....
    गरीबों का.
    हाँ देखना तुम
    वह लौटेगी वापस एक दिन,
    लाल झंडे के निचे
    संगठित मजदूरों के बिच,
    दिलाने के लिए
    उनका हक़.

    ReplyDelete
  45. कुछ अछि रचनायें आपके ब्लॉग पर मिली ....पढ़ कर काफी अच्छा लगा....
    अभी आपका पूरा ब्लॉग तो छाना नहीं है पर जल्द ही वो भी करूंगा.....धन्यबाद

    ReplyDelete

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails