आज मेरी इस तूफ़ान का जन्म दिन है .यह कविता मैंने तब लिखी थी जब इसे अक्षर पढने तो क्या बोलने भी नहीं आते थे. फिर जब बोलने- समझने लगी तो एक बार मैंने इसे यह पढ़कर सुनाई.पर आखिरकार कुछ समय पहले इसने खुद इसे पढ़ा और कहा की आज जन्म दिन के उपहार स्वरुप मैं उसे यही कविता दे दूं.यानि अपनी इस धड़कन को स्पंदन पर प्रकाशित कर दूं :).तो यह रहा मेरी परछाई को मेरा यह छोटा सा उपहार.
सिमट गई दुनिया मेरी एक नन्ही सी कली में,
सो गए अरमान मेरे उसकी मधुर हँसी में,
वो बन गई मंज़िल और राह भी मेरी ज़िंदगी की,
अक्स उसका ही है अब मेरे मन की हर गली में.
सपनो के वो धागे जो कभी अपने लिए बुने थे,
काँटों के बीच से कुछ फूल ख़ुद के लिए चुने थे,
आज़ कर दी मैने वो माला अपनी शहजादी के नाम,
मेरे ख्वाबों के हँसी फूल जिसमें गुंथे थे.
सिवाए इसके नहीं आज़ कुछ मेरे दामन में,
ख़ुद मेरा ही वजूद नहीं है मेरे इस आँगन में,
खुदा करे कि पूरी हो हर-एक ख़्वाहिश तेरी,
तुझे देने के लिए बस ये दुआ है मेरे आँचल में.
तेरी नज़रों से देख लूंगी मैं अपने सपनों को,
तेरे मासूम बचपन में ढूंढ लूंगी मैं ख़ुद को,
तेरी किलकारी में पूरे हो जाएँगे अरमान मेरे,
तेरी बातों में छिपा लूंगी मैं अपनी हसरत को.
खुदा करे कि हर लम्हा तू हँसती जाए,
सुनहरी धूप तेरे आँगन में छन कर आए,
ना काँटा हो एक भी वो राह भर जाए फूलों से,


एक माँ का प्यार बेटी ही समझ सकती है ...एक एक शब्द उसने जिया होगा तभी तो उसने अपने जन्मदिन का सबसे कीमती उपहार ...दुनिया को दिखाने के लिए कहा .... हैप्पी बर्थडे
ReplyDeletenice poem, haapy b'day Dear Saumya!
ReplyDeleteसोम्या को मेरी ओर से भी जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक बधाइयाँ , शुभकामनायें और स्नेहशीश !
ReplyDeleteमुझे तो उसका प्लास्टर लगा पैर और बेसबॉल स्टिक याद है!!! मेरा कोटि-कोटि आशीष सौम्या को!! इतनी सुन्दर कविता.. माँ के दिल से निकली!! बहुत सुन्दर!!!
ReplyDeleteसोम्या को जन्मदिन की बधाई के साथ अनंत शुभकामनाएं ।
ReplyDeleteखुदा करे कि हर लम्हा तू हँसती जाए,
ReplyDeleteसुनहरी धूप तेरे आँगन में छन कर आए,
ना काँटा हो एक भी वो राह भर जाए फूलों से,
जिस राह से गुज़र कर तेरे फूलों से क़दम जाएँ.
...बहुत ही सुन्दर कविता का उपहार नन्हीमुन्नी सौम्याको मिल गया!...जन्मदिन की बधाई और ढेरों आशीष और ढेरों शुभकामनाएं!....
तेरी नज़रों से देख लूंगी मैं अपने सपनों को,
ReplyDeleteतेरे मासूम बचपन में ढूंढ लूंगी मैं ख़ुद को,
मातृत्व का भाव, प्रेम और समर्पण इस रचना में बखूबी अभिव्यक्त हुए हैं ....आपकी बेटी सोम्या जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ...!
सौम्या सृष्टी सोहिनी, माँ की मंजिल राह ।
ReplyDeleteसचुतुर, सुखदा, सुघड़ई, दुर्गे मिली अथाह ।
दुर्गे मिली अथाह, बड़ी आभारी माता ।
ताकूँ अपना अक्श, कृपा कर सदा विधाता ।
हसरत हर अरमान, सफल देखूं इस दृष्टी ।
मंगल-मंगल प्यार, लुटाती सौम्या सृष्टी ।।
(शुभ-कामनाएं )
माँ की प्यार भरी दुआएं बिटिया के लिए .
ReplyDeleteबहुत सुन्दर अभिव्यक्ति .
सोम्या बिटिया को जन्मदिन की बधाई और शुभाशीष .
सौम्या को ढेरों दुआएं...
ReplyDeleteमाँ का पुत्री में अपना प्रतिबिम्ब देखना, उसके सुखद भविष्य में अपनी ख़ुशी ढूढना, उसके पथ में आये कंटको को चुन लेना , कैसी दिव्य अनुभूति प्रेरित रचना है . आत्मिकता , वात्सल्य और प्यार से रससिक्त. शिखा- पुत्री सोम्या को उसके जन्मदिवस पर अगणित शुभकामनाये और कोटि कोटि आशीर्वाद .
ReplyDeleteएक सृजनकर्ता मां द्वारा एक बेटी को इससे उत्तम उपहार क्या हो सकता है!
ReplyDeleteबेटी को आशीष, शुभकामनाएं।
अले प्याली प्याली परछाईं शिखा की ,
ReplyDeleteमम्मा की दुनिया हो तुम और सारी दुआएं मम्मा की तुम्हारे लिए . मेरी तरफ से भी मिट्ठी
देखते देखते तुम तो बड़ी हो गई - ढेर सारा आशीर्वाद तुम्हारे जन्मदिन पर . बहुत अच्छा लिखा है तुमने
उत्कृष्ट कृति |
ReplyDeleteबुधवारीय चर्चा-
मस्त प्रस्तुति ||
charchamanch.blogspot.com
बहुत बहुत शुभकामनाएँ नन्ही कली सोम्या को.
ReplyDeleteदुआ करता हूँ सोम्या के जीवन का हर क्षण
हर पल खुशियों से भरा हो.
बच्चे कितनी जल्दी बड़े हो जाते हैं...इतने बड़े कि कविता भी लिखने लगें...
ReplyDeleteबहुत सुन्दर उपहार मांगा बिटिया ने. ढेर सारे आशीर्वाद और तुम्हें शुभकामनाएं शिखा. बहुत प्यारी बच्ची है.
सोम्या को जन्मदिन की बधाई और शुभाशीष .
ReplyDeleteसोम्या को मेरी ओर से भी जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक बधाइयाँ , शुभकामनायें
ReplyDeletebahut bahut shubhkaamnaayen..
ReplyDeleteसोम्याँ को जन्म दिन की बहुत बहुत बधाइयाँ
ReplyDeleteभगवान करे आपके द्वारा मागी गई सभी दुआए
कबूल हों ....इस से सुन्दर कोई तोहफा हो नहीं सकता
Betee ka janamdin bahut,bahut mubarak ho! Bada achha lagta hai jab ek betee ka janamdin itni khusheese manta hai!
ReplyDeleteDrArvind Mishra said
ReplyDeleteसौम्या को स्नेहाशीष ..इससे बढ़िया उपहार उनके लिए और क्या हो सकता है ?
मन के दिल से बच्चों के लिए ऐसी ही दुआएं निकलती है. कविता प्यारी है. कालजयी है भावनाएं. बधाई बिटिया को. नाम प्यारा है, न्यारा है.
ReplyDeleteडियर सौम्या!
ReplyDeleteसबसे पहले तो आपको जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक हो ।
आपकी मम्मी की यह कविता हमेशा संभाल कर रखिएगा.....जीवन मे आपको अनेकों सफलताएँ मिलें ....आप हमेशा मुसकुराती रहें। यही शुभकामना है।
God Bless!
pyari si Saumya ko bahut bahut shubhkamnayen aur aashish:) aur uskee mummy ko bhi hardik badhai:)
ReplyDeleteab to cake wake parcel kar do mummy jee:))meri nahi saumya ki:)
प्रिय सोम्या को जन्मदिन पर माँ का अनुपम उपहार...सभी कुछ तो कह दिया कविता में ...
ReplyDeleteअब हमारी तरफ से भी आशीष और शुभकामनायें ...बहुत अच्छा लिखा है .... तुम भी यूं ही भावनाओं को शब्द देती रहो ...
स्नेहयुक्त शुभकामनाएँ
ReplyDeleteमाता द्वारा स्वप्न न्योच्छावर अभिगम ममता का प्रमुख अर्पण है।
saumya beta aapko janmdin ki bahut bahut subhkamnaye aapbahut hi pyari hai .hamesha aese hi ma ki dulari rahna.
ReplyDeleterachana
तूफ़ान बच्ची को जन्मदिन मुबारक हो। बच्ची कविता लिखती है- डबल तूफ़ान।
ReplyDeleteबच्ची के लिये खूब सारी मंगलकामनायें।
सौम्या को ढेरों शुभकामनायें, बहुत ही सुन्दर कविता।
ReplyDeleteकितने ताज्जुब की बात है ...हर भाषा हर बोली में ...माँ एक ही बात कहती है ..एक ही दुआ करती है ...एक जैसा ही महसूस करती है ..शायद इस लिए क्योंकी वह व्यक्तिविशेष नहीं ...सिर्फ माँ है .....एक माँ की दूसरी माँ के लिए शुभेच्छाएं ....और हाँ बिटिया को इस नई आंटी के ढेर सारे आशीष...
ReplyDeleteलड़की की माँ हो शिखा ?.... बधाई
ReplyDeleteयकीनन अपनी माँ के गुण साथ लेकर आई होगी..
शुभकामनायें सौम्या को !
पुत्री शिखा की, खास एक पहचान रखेगी !
सौम्या तो अपना भाग्य अपने आप लिखेगी!
जन्म दिन की हार्दिक शुभकामना............बिटिया खूब तरक्की करे
ReplyDeleteसोम्या को जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक बधाइयाँ...कविता मन को छू गयी
ReplyDeleteचलिये जी देर से ही सही हमारी ओर से भी सोमया को जन्मदिन की डेरों शुभकामनायें....
ReplyDeleteख़ुद मेरा ही वजूद नहीं है मेरे इस आँगन में,
ReplyDeleteसमर्पण की बेमिसाल अभिव्यक्ति.जन्म दिन की हार्दिक शुभकामना
ढेरों शुभकामनाएँ और स्नेह सौम्या को..............
ReplyDeleteआपके हर तोहफे के एवज में एक रिटर्न गिफ्ट देने की प्रतिभा उसमे है ...ये कितना सुखद है एक माँ के लिए...एक कवियित्री के लिए........
अनंत शुभकामनाएँ.
अनु
आपको बहुत बहुत बधाई........... हर शब्द माँ के दिल से निकला है
ReplyDeleteवैसे आपने तो गिफ्ट दिया शिखा ,सौम्या को ...लेकिन आपकी परछाईं है ...निश्चित रूप से वो ...उसने आपको कितना खूबसूरत return gift दिया है ....हम तो यही देख क्र अभिभूत हो गए ....
ReplyDeleteसमझ में आता है संस्कार खाली नाहीं जाते ...
आप दोनों को असीम शुभकामनायें ....और प्यार ...
A very happy birthday.... to Somya...
ReplyDeleteबहुत खूब ..
ReplyDeleteसौम्या को ढेर सारा प्यार !!
बहुत ख़ूबसूरत,बधाई स्वीकार करें.
ReplyDeleteबहुत बढिया!!
ReplyDeleteजन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
छाई-छाई आपकी परछाई तो...शुभ कामना और ढेर सारी बधाई उसे..वैसे आपकी इस भावप्रवण कविता के बाद कुछ देने को शेष तो रह नहीं जाता...फिर भी मेरी अशेष मंगल कामना.
ReplyDeleteबिटिया को शुभकामनाएँ। हर वर्ष आप यूँ ही उसे कविताएँ भेंट करती रहें।
ReplyDeleteघुघूती बासूती
सोम्या को जन्मदिन की शुभकामनायें और स्नेहशीश...
ReplyDeleteसौम्या को जन्मदिन की बधाई |अच्छी कविता |
ReplyDeleteसोम्या तूफान से धीरे से बयार हो जाना
ReplyDeleteहौले हौले माँ तक पहुंच उसे सहलाना ।
जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाऎं!!
सोम्य को जनम दिन की बधाई और शुभकामनायें ... इतना प्यारा तोहफा जिसे मिल जाए उसे और क्या चाहिए ...
ReplyDeleteसौम्या को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं और आशीष।
ReplyDeleteबिटिया को जन्मदिन की शुभकामनायें! :)
ReplyDeleteसौम्या को जन्मदिन की बहुत बधाई, और उसकी माँ को इस प्यारे से तोहफे के लिए बधाई. बहुत प्यारी और भावुक रचना. शुभकामनाएँ.
ReplyDeleteसौम्या को बहुत बहुत बधाइयाँ ,
ReplyDeleteoh m so sorry..:( maine ye post dekhhi hi nahi :(
ReplyDeleteanyways happy belated birthday to soumya..
didi bahut hi khoobsurat kavita likhi hai aapne...ekdam perfect gift hai uske liye...usey jaroor bahut pasand aaya hoga...
सौम्य सी सौम्या ऐसी कविता डिजर्व करती है !!
ReplyDeleteदेर से ही सही , बिटिया को बहुत मुबारक , ढेर सारा स्नेह और बधाई !
pyari somya ko janmdin ki badhayee.....
ReplyDeleteमुझे लगता है कि बेटियां कुछ जल्दी ही बड़ी हो जाती हैं. मेरी भी दो बेटियां हैं, और दोनों बड़ी हो गयी हैं. ब्लॉग-जगत से जुड़ना अच्छा लग रहा है.
ReplyDeletelovely n touchy.....shikha ji
ReplyDeleteHappy Birthday soumya..... wishing u n ur ma many many many happy returns of the day....
सौम्या को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ!
ReplyDeleteसुंदर कविता!
Der hi sahi aapki beti ko meri taraf se dheron badhayi... shabdon ne bhaav ke sath kamaal kar diya hai...
ReplyDeleteवाह! जी वाह! बहुत ख़ूब...बधाई
ReplyDeleteकृपया इसे भी देखें-
उल्फ़त का असर देखेंगे!
बहुत सुन्दर...
ReplyDeleteBahut sundar bhaw...
ReplyDeletehaapy b'day Dear Saumya!
सौम्या सफलता का हर शिखर चूमे, इसी आशीष के साथ...
ReplyDelete
और ममता तुझे सलाम...
जय हिंद...
प्यारी-सी बिटिया रानी को बहुत-बहुत स्नेह औऱ आशीष !
ReplyDeleteमाँ के मन की हर कामना बेटी के जीवन में प्रसन्नता
का सौरभ भरती रहे !
माँ की प्यार भरी दुआएं बिटिया के लिए!!! .
ReplyDeleteबहुत सुन्दर!!! बधाई के साथ ढेरों शुभकामनाएं।.
खुदा करे कि हर लम्हा तू हँसती जाए,
ReplyDeleteसुनहरी धूप तेरे आँगन में छन कर आए,
ना काँटा हो एक भी वो राह भर जाए फूलों से,
जिस राह से गुज़र कर तेरे फूलों से क़दम जाएँ.
A NICE OF A MOTHER.
A NICE WISH OF MOTHER.
ReplyDeleteBelated happy b'day , हमारी तरफ से भी !!!!
ReplyDeleteकविता बड़ी शानदार है !!!!
प्यारी कविता।
ReplyDeleteसौम्या को जन्म दिन के बाद बचे पूरे वर्ष के लिए ढेर सारी शुभकामनायें।